जानकारी के लिए बता दें कि यह उत्तरी और दक्षिणी हवाई क्षेत्रों को जोड़ेगा। इससे टैक्सी चलाने का समय आधा कम हो जाएगा। 10 से 12 मिनट लगेंगे। ये 2.1 किलोमीटर लंबा है और 202 मीटर चौड़ा टैक्सीवे है। अगर इसकी सक्षमता की बात करें तो ये बड़े विमानों और A380, B777 और B747-8 जैसे चौड़े बॉडी जेट को संभाल सकता है।