फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन भुगतान के लिए तीनों निगमों के कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

Tue, 10 Nov 2020 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
strike - फोटो : strike
विज्ञापन

बकाया वेतन भुगतान संबंधित अपनी मांगों को लेकर तीनों नगर निगमों के लगभग सवा लाख कर्मचारीयों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। सोमवार को उतरी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर बड़ी संख्या में निगम कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें शिक्षक, सफाईकर्मी, अभियंता से लेकर महापौर के पीए व सुरक्षाकर्मी तक शामिल हैं।

विज्ञापन


सिविक सेंटर पर मौजूद नगर निगम शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने कहा कि पिछले हफ्ते से ही दीवाली सहित सारे त्यौहार सिर पर हैं। जबकि नगर निगम कर्मियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सेवानितृत हुए निगम कर्मियों का बकाया और पेंशन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। वर्षों से जो नगर निगम कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारियों के बच्चों की शादियां हैं। लोगों के पास पैसे नहीं होने की वजह से वह अपने जरूरत का सामान तक नहीं खरीद पा रहे हैं। जिसके कारण मजबूरन कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। उनकी मांगों का समाधान करने के लिए ना ही नगर निगम और ना दिल्ली सरकार आगे आ रही है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी महीनों से सुबह से शाम तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लेकिन अब तीनों नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है, कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह काम पर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें