फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से आज प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों को पानी के सदुपयोग की सलाह दी है।
विज्ञापन

जल बोर्ड के अनुसार, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्र में पानी शोधित करने की क्षमता प्रभावित हुई है। इसको देखते हुए शुक्रवार सुबह और शाम पानी का दबाव कम रहेगा। अमोनिया की मात्रा कम न होने तक स्थिति यथावत रहेगी। इस वजह से हिंदूराव अस्पताल के आसपास कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, कालकाजी, गोविंदपुरी, अमर कॉलोनी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क ,मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश और बुराड़ी के इलाके इससे खासतौर पर प्रभावित होंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों में यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की कई तस्वीरें आई थीं। यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह नकली डिटर्जेंट के इस्तेमाल को बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें