फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत हेगड़े मंत्री पद के काबिल नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाए: राहुल गांधी

Mon, 28 Jan 2019 05:49 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi PTI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है। वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया ।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें