फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन देश का मूड दिखाता है: चंद्रबाबू नायडू

Mon, 28 Jan 2019 05:49 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, अमरावती
विज्ञापन
नायडू - फोटो : SELF
विज्ञापन

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन देश का मूड दर्शाता है। नायडू ने यहां टेलीक्रांफेंस के दौरान अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने गज चक्रवात के कारण नुकसान झेलने वाले राज्य को नजरअंदाज किये जाने के खिलाफ काले झंडे और गुब्बारे दिखाए।

विज्ञापन


नायडू ने चेताया कि मोदी को आंध्र प्रदेश में और गंभीर प्रदर्शन का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि मदुरै में विरोध प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ देश का मूड दिखाता है। तमिलनाडु की तुलना मेें केंद्र ने आंध्र के साथ बहुत अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी और अमित शाह आंध्र प्रदेश का दौरा करें तो उन्हें बहुत गंभीर प्रदर्शन और विरोध का सामना करना होगा। नायडू ने तेदेपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा को हराने के एकमात्र उद्देश्य से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें