फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: पहली कट ऑफ में 70 हजार सीट के लिए करीब 29 हजार दाखिले हुए

Thu, 07 Oct 2021 01:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि आवेदन का आंकड़ा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि छात्र उन कॉलेज में भी आवेदन कर रहे हैं, जहां वो दाखिले के योग्य भी नहीं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ में 70 हजार सीटों के लिए करीब 29 दाखिले हो गए हैं। इस तरह से आधी सीट भर गई हैं। डीयू मे तीन दिन मे 59, 525 आवेदन किए गए, इनमे से 17, 913 छात्रों ने फीस जमा करा कर अपनी सीट पक्की कर ली। अभी फीस जमा कराने के लिए छात्रों के पास शुक्रवार तक का समय है। ऐसे मे सीट पक्की करने वालों का दाखिला और बढ़ जाएगा। वही कॉलेजों ने 12,774 दाखिले मंजूर कर दिए। यदि मंजूर किए गए दाखिलो की फीस पेमेंट हो जाती है, तो दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आवेदन का आंकड़ा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि छात्र उन कॉलेज में भी आवेदन कर रहे हैं, जहां वो दाखिले के योग्य भी नहीं हैं। दरअसल कट ऑफ के अनुसार अंक होने पर वह अपना दाखिला मान रहे हैं। जबकि कॉलेज कोर्स के अनुसार अंकों की अपनी गणना कर रहे हैं। इस कारण कॉलेजो को काफी आवेदन रिजेक्ट भी करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें