फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल व कॉलेजों पर विशेष नजर: हिजाब के नाम पर दिल्ली का माहौल खराब कर सकते हैं शरारती तत्व, खुफिया विभाग ने दिए इनपुट

Mon, 14 Feb 2022 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इनपुट में स्कूल, कॉलेज, धार्मिक जगहों व ऐसी जगह जहां एक समुदाय के लोग ज्यादा मात्रा में रहते हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। इनपुट में ये भी कहा गया है कि शरारती तत्व उल्टी-सीधी गतिविधियां कर माहौल को खराब कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हिजाब मार्च निकालतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजाब के नाम पर शरारती तत्व दिल्ली के साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर सकते हैं। ऐसे लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। देश के खुफिया विभाग (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को हाल ही में इस तरह के इनपुट दिए हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली में स्कूल व कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शरारती तत्वों के खिलाफ प्रेवेंटिव एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है। दिल्ली में अन्य जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


हिजाब को लेकर इन दिनों देश का माहौल गरमाया हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिजाब के नाम पर कुछ शरारती तत्व दिल्ली के माहौल को खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व किसी भी समुदाय के हो सकते हैं। ये शरारती तत्व शरारत कर साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर सकते हैं। इनपुट में स्कूल, कॉलेज, धार्मिक जगहों व ऐसी जगह जहां एक समुदाय के लोग ज्यादा मात्रा में रहते हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। इनपुट में ये भी कहा गया है कि शरारती तत्व उल्टी-सीधी गतिविधियां कर माहौल को खराब कर सकते हैं। 

इनपुट में ये भी कहा गया है कि इन शरारती तत्वों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें शांति भंग करने की जुर्म या फिर दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों अनुसार आईबी के इनपुट के बाद स्कूल, कॉलेज व धार्मिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो सामाजिक सौहार्द को खराब कर सकते है। इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे कुछ लोगों की पहचान हुई। इन लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि हिजाब को लेकर दिल्ली में एकाद शिक्षा संस्थान में अभी तक प्रदर्शन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें