फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की इफ्तार पार्टी में पहुंचे उपराष्ट्रपति, नहीं आए उपराज्यपाल

Sat, 09 Jul 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी प
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पार्किंग साइट पर आयोजित रोजा इफ्तार और डिनर पार्टी में उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी आए लेकिन उपराज्यपाल नजीब जंग नहीं आए।
विज्ञापन

2 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
भाजपा या कांग्रेस के कोई नेता भी शामिल नहीं हुए। पिछले साल केजरीवाल के रोजा इफ्तार में पाकिस्तान केउच्चायुक्त, उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत तमाम वीआईपी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
रोजा इफ्तार का आमंत्रण सामान्य नागरिक की तरह ही उपराज्यपाल नजीब जंग को भी भेजा गया था। आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि रोजा इफ्तार आम आदमी के लिए किया गया था।

4 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
इसमें जिन्हें भी आमंत्रण भेजा गया था, सामान्य आमंत्रण भेजा गया था। इसमें जो शामिल हुए उनका शुक्रिया। रोजा इफ्तार का आयोजन खुले मैदान में टेंट लगाकर किया गया था। शाम सवा सात बजे रोजा खोला जाना था।
 
विज्ञापन

5 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
जिसमें शामिल होने केलिए बड़ी संख्या में आम आदमी को विधायकों की मदद से आमंत्रण भेजा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
इस दौरान मध्य दिल्ली में शाम को तेज बारिश आई जिससे रोजा इफ्तार पार्टी में खलल जरूर पड़ी। पार्टी में शामिल होने आए लोगों को दिक्कत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
इफ्तार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, कपिल मिश्रा के अलावा पार्टी नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें