फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : आईआईटी दिल्ली छात्रों से खाली नहीं कराएगा कैंपस, बाहर से आने वालों की पहले होगी जांच, फिर प्रवेश  

Thu, 06 Jan 2022 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने बताया कि कोरोना बेहद तेजी से फैल रहा है। अब छात्रों को कैंपस से जाने का आदेश देना गलत होगा।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली अपने छात्रों से कैंपस खाली नहीं कराएगा। छात्रों को कैंपस में सुरक्षित वातावरण देने के साथ ही संक्रमित होने पर उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। बाहर से आने वालों की पहले जांच की जाएगी, फिर प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी आईआईटी निदेशक ने साझा की है। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने बताया कि कोरोना बेहद तेजी से फैल रहा है। अब छात्रों को कैंपस से जाने का आदेश देना गलत होगा। उन्हें यहां रहने अनुमति दी जा रही है। कैंपस में मुफ्त में रेपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। बाहर से आने वालों का भी टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि उनसे पैसे (50 रुपये) लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही आईआईटी कैंपस प्रवेश दिया जा रहा है। कैंपस में 50 फीसदी स्टाफ को बुलाया जा रहा है।

आइसोलेशन सेंटर बना गेस्ट हाउस 
छात्र, शिक्षक, कर्मचारी या उनके परिजन यदि संक्रमित होने हैं तो इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आईआईटी दिल्ली गेस्ट हाउस को आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया है। यहां डॉक्टर, दवा, टेस्ट से लेकर ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिससे बेहतर इलाज किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन


जेएनयू में आज से 50 फीसदी स्टाफ आएगा 
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीनियर अधिकारियों और जरूरी सेवा वालों को छोड़कर अन्य सभी के लिए 50 फीसदी उपस्थिति का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगजनों को वर्क फ्राम होम रहेगा। कैंपस में रहने वाले परिवारों को बिना कारण घूमने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

रजिस्ट्रार प्रो. रविकेश की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर गई है। हेल्थ सेंटर, एंबुलेंस, डॉक्टर और हेल्प टीम का मोबाइल नंबर भी साझा किया गया। यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेएनयू सिक्योरिटी को नियमों का पालन सख्ती से कराने का आदेश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें