फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आईआईटी दिल्ली का वार्षिक तकनीकी उत्सव आज से, मीडिया पार्टनर है ‘अमर उजाला’

Sat, 04 Mar 2023 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्सव में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। छह मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में देश भर के छात्र अपना तकनीकी कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
IIT Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी, दिल्ली का वार्षिक तकनीकी उत्सव ट्राइस्ट शनिवार से शुरू होगा। उत्सव में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। छह मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में देश भर के छात्र अपना तकनीकी कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित करेंगे।

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि उत्सव में युवा रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्र से जुड़े उत्पाद रखेंगे। इस उत्सव में 75 से अधिक आयोजन होंगे। साथ ही 40 से अधिक कौशल निर्माण कार्यशालाएं व प्रतियोगिताएं होंगी।  

ट्राइस्ट के स्टार्टअप के कुछ मुख्य आकर्षण में एक्सपो, ऑटो एक्सपो, रोबोवार सहित अन्य शामिल हैं। साथ ही यहां पर कलाकारों अपनी प्रस्तुति भी देंगे। ट्राइस्ट को 20 से अधिक वक्ता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसमें स्नैपडील के सह-संस्थापक रोहित बंसल, नायका के संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर, भारतीय सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ सहित अन्य गणमान्य लोग  शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें