फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: इग्नूः जनवरी 2023 सत्र के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइग्नूः जनवरी 2023 सत्र के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन I
विज्ञापन

I- ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण अनिवार्य I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जनवरी सत्र में दाखिले के लिए 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सभी छात्रों को पंजीकरण करना अनिवार्य है। I
Iविश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इग्नू में आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा में पढ़ाई का मौका उपलब्ध है। नौकरीपेशा, काम धंधा करने वाले उम्मीदवार IIऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में से मनपसंद डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का विकल्प चुन सकते हैं। छात्रों को सबसे पहले इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला पोर्टल पर पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके आधार पर आगे वे ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में पढ़ाई का विकल्प चुन सकेंगे। पंजीकरण के दौरान छात्रों को अपना मोबाइल नंबर,II ईमेल-आईडी लिखना अनिवार्य होगा। इसी पर विश्वविद्यालय की ओर से सभी जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी। यदि छात्र ने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा तो उसे अपना नाम और पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा। इसके बाद छात्र को अपना कोर्स, डिग्री का नाम या प्रोग्राम चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल या ईमेल पर ओटीपी भी आएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस ओटीपी को किसी से शेयर न करें। छात्र फीस डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई या भीमऐप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I-I
Iआवेदन करने के 15 दिन बाद दाखिला रद्द करने पर 500 रुपये कटेंगे: I
Iऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के तुरंत बाद दाखिला रद्द करने पर सारी फीस वापस हो जाएगी। जबकि 15 दिन बाद दाखिला रद्द करने पर 500 रुपये कट जाएंगे। वहीं, 16 से 90 दिन के बाद दाखिला रद्द करने पर 1000 रुपये कटने के बाद अन्य पैसे वापस कर दिए जाएंगे। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें