फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छात्रों की मदद के लिए आईसीसीआर ने डीयू में खोला केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद (आईसीसीआर) की छात्रवृत्ति पर पढ़ने आने वाले विदेशी छात्रों की मदद अब दिल्ली विश्वविद्यालय से हो सकेगी। इन छात्रों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आईसीसीआर ने डीयू में एक केंद्र स्थापित किया है। मंगलवार को डीयू व आईसीसीआर के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। डीयू की ओर से रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने कहा कि इस तरह के पहले समझौते के सहयोग से दिल्ली विश्वविद्यालय वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईसीसीआर प्रत्येक वर्ष 120 से अधिक देशों के छात्रों को अध्ययन के लिए भारत लाता है। इस समझौते से पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय को आईसीसीआर से विदेशी विद्यार्थी का लाभ मिलना शुरू हो गया है। आईसीसीआर के सहयोग से पहले की तुलना में इस वर्ष तीन गुना अधिक छात्र 80 देशों से आ रहे हैं।
समझौते के तहत आईसीसीआर फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम में भी सहयोग करेगा। शैक्षणिक वातावरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक सांस्कृतिक और पाठ्यक्रम कार्यक्रमों को आयोजित करने का वादा भी किया है। इससे विदेशी विद्वानों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक आदान-प्रदान की सुविधा होगी। विदेशी शिक्षक भी अब डीयू आएंगे।
विज्ञापन

वहीं डीयू की आईसीसीआर अधिकारियों के साथ विदेशी छात्रों के लिए एक हॉस्टल बनाने पर भी बात हुई है। इसके लिए डीयू जमीन उपलब्ध करा सकता है। इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। इस अवसर पर आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश पटनायक, डिप्टी डीन (विदेशी छात्र) व डिप्टी डीन इंटरनेशनल रिलेशन डॉ अमरजीव लोचन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें