फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो महीने की शादी: बाजार में पति ने दिखाया तमंचा, बोला घर चलो, फिर पत्नी ने कर दिया कांड

Sat, 23 Sep 2023 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में तमंचा दिखाकर पत्नी को धमका रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू अशोक नगर में रहने वाली एक युवती से युवक को प्यार हुआ। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन शादी दो माह भी नहीं चली। पत्नी ने मां के घर रहना शुरू कर दिया। बाजार में पत्नी मिली तो पति तमंचा दिखाकर वापस घर चलने की बात करने लगा। 

विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान सुरेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी शराब पीकर पत्नी को पीटता था। इसी वजह से पत्नी श्यामा सिंघल ने उसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता श्यामा सिंघल ने बताया कि उसका पति उसे पिस्टल लेकर धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें