फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद

Tue, 30 Mar 2021 11:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही महिला 
  • आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीछे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है। स्पेशल स्टाफ और उत्तम नगर थाना पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नंगला-गोदी, कल्याणपुर, कासगंज यूपी निवासी रामबीर (43) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, एक कारतूस व खोखा भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 26 मार्च को अज्ञात बदमाश ने प्रमिला (39) को हस्तसाल, उत्तम नगर इलाके में गोली मार दी थी। गोली प्रमिला की कमर में लगी थी। उसका अभी इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रमिला अपने चार बच्चों के साथ सी-24, हस्तसाल विहार में रहती है। करीब 22 साल पहले इसकी दर्जी का काम करने वाले रामबीर से शादी हुई थी। दोनों के यहां तीन बेटी व एक बेटा है। रामबीर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बात इतनी बढ़ी कि एक साल से दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे थे। 
विज्ञापन


प्रमिला छोटी-मोटी नौकरी करती थी। इस बीच 26 मार्च को उसे किसी ने पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को भी जांच में शामिल किया गया। टेक्नीकल सर्विलांस और जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में प्रमिला का पति ही शामिल है। उसकी तलाश में पुलिस ने कासगंज, अलीगढ़ समेत दूसरे स्थानों पर छापेमारी की। 

एक सूचना के बाद सोमवार को उसे उत्तम नगर इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक माह पूर्व उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने अपने गांव के बाबू नामक शख्स से एक तमंचे का इंतजाम किया। वारदात को अंजाम देने के लिए वह 22 तारीख को दिल्ली आ गया। 26 मार्च को मौका लगते ही वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें