फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: घरेलू कलह के बीच पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी का गला रेता, चाकू से किए कई वार

Thu, 03 Jun 2021 08:18 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घरेलू विवाद के चक्कर में शख्स ने पत्नी का गला रेत दिया, साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बुधवार रात एक शख्स ने पत्नी का गला रेतने के अलावा उसके शरीर पर चाकू के कई वार किए। शोर-शराबा हुआ तो मकान मालिक ऊपर पहुंच गया। उसने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में बेहद गंभीर हालत में पीड़िता खुशबू (25) को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पति शैलेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किय गया है। हमला करने के दौरान आरोपी शैलेंद्र की एक उंगली भी कट गई। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र और खुशबू किराए के मकान में पुरानी कोंडली में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। इनके यहां सात साल का एक बेटा व पांच साल की बेटी है। शैलेंद्र नोएडा में एक निजी कंनी में नौकरी करता है। वहीं खुशबू ने भी पति का हाथ बटाने के लिए 15 दिन पहले एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। 
विज्ञापन


बुधवार रात को अचानक पति-पत्नी के कमरे से चिल्लाने की आवाज आने लगी। बाद में खुशबू चीखने लगी तो मकान मालिक ऊपर भागा। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शैलेंद्र ने खुशबू का गला रेत दिया था। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी थे। मकान मालिक ने आरोपी को मौके पर पकड़कर शोर मचा दिया। बाद में अन्य लोगों की मदद से पुलिस को कॉल करवाया गया और खुशबू को अस्पताल पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि कुछ दिनों पूर्व खुशबू खोड़ा कालोनी स्थित अपने मायके बच्चों को लेकर गई थी। एक दिन शैलेंद्र वहां पहुंचा तो खुशबू उसे वहां नहीं मिली। बुधवार को ही वह मायके से लौट रही थी। 

रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो खुशबू के माता-पिता ने बीच बचाव करा दिया था। माता-पिता बच्चों को लेकर वापस खोड़ा कालोनी चले गए थे। इस बीच खुशबू अपने पुरानी कोंडली स्थित घर आ गई। आरोपी ने रास्ते से चाकू खरीदा और पत्नी पर जाकर हमला कर दिया। खुशबू की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें