शराब की बिक्री में सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता देख दिल्ली की आरडब्ल्यूए ने पंजाब, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर वेब पोर्टल के जरिए होम डिलीवरी की मांग की है ताकि कोरोना पर रोक लग सके। यूनाइटेड रेजिडेंट ज्वाइंट एक्शन (ऊर्जा) के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि दिल्ली में शराब की बिक्री में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।