फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Sep 2017 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर इलाके में एक हिंदू संगठन से जुड़े युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रंजीत (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रंजीत की मौत की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी। नाराज लोगों ने मीडिया कर्मियों से भी धक्का-मुक्की भी की। इधर, जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- फास्ट ट्रैक कोर्ट जाएगी पुलिस, प्रद्युम्न की मां बोली- भले देरी हो लेकिन असल गुनाहगारों को मत छोड़ना

सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रंजीत परिवार के साथ छेनी वाली गली, जे-ब्लॉक, सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता हरिबाबू, मां, भाई, पत्नी सरिता व एक माह की बच्ची है। रंजीत का अपना कारोबार था। इसके अलावा वह हिंदू संगठन बजरंग सेवा हिंदू दल का उपाध्यक्ष भी था।
विज्ञापन


रंजीत अपने दोस्तों के साथ मिलकर भजन-कीर्तन भी करता था। बृहस्पतिवार रात 8 बजे वह घर के पास मौजूद था। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने बेहद करीब से उस पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके सिर में लगी, जबकि दो शरीर के अन्य हिस्से में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार के कारण जिगरी दोस्त बन गए एक-दूसरे के जानी दुश्मन

रंजीत को फौरन कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात तक पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन में जुटे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें