फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा : अवैध इंटरसेप्ट संदेशों को नहीं दी जा सकती सबूत के रूप में अनुमति

Wed, 19 Jan 2022 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने कहा कि इससे बढ़ेगी मनमानी, यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन।
विज्ञापन
delhi high court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने माना है कि अवैध रूप से इंटरसेप्ट किए गए संदेशों और ऑडियो वार्तालापों को सबूत के रूप में अनुमति देने से        मनमानी बढ़ जाएगी और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के  उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा। अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में एक आरोपी के खिलाफ तय अभियोग आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने कहा कि टेलीग्राफ अधिनियम की धारा 5 (2) के अनुसार किसी भी सार्वजनिक आपात स्थिति या सार्वजनिक सुरक्षा के हित में कानून के अनुसार अवरोधन का आदेश जारी किया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने पीयूसीएल के मामले में इसे स्पष्ट किया हुआ है।

अदालत ने जतिंदर पाल सिंह नाम के आरोपी के खिलाफ विशेष सीबीआई न्यायाधीश के 10 साल पुराने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत अभियोग तय करने संबंधी फैसले को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


 कोर्ट ने कहा है कि टेलीग्राफ एक्ट के तहत बनाए गए नियमों के नियम 419ए के तहत गृह सचिव द्वारा टेलीफोन पर बातचीत को इंटरसेप्ट करने की अनुमति देने के निर्देश को आदेश पारित होने के सात दिनों के भीतर समीक्षा समिति को अग्रेषित किया जाना है। इस मामले में रिकॉर्ड में कोई सामग्री नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि गृह सचिव के आदेश की कोई समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें