फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों द्वारा भीख मांगने वाली याचिका: दिल्ली-केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, डीसीपीसीआर-दिल्ली पुलिस से भी मांगा जवाब 

Fri, 13 Aug 2021 04:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी याचिका में अजय गौतम ने अधिकारियों को भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में बच्चों द्वारा भीख मांगने पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने अजय गौतम की एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया है। साथ ही दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) और दिल्ली पुलिस से भी जवाब मांगा है।

अपनी याचिका में अजय गौतम ने अधिकारियों को भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास करने के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही बच्चों, किशोरियों और छोटे बच्चों को भीख मांगने पर मजबूर करने वाली महिलाओं को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने इससे पहले दो नाबालिग लड़कियां सहित चार बच्चों को दक्षिण दिल्ली से रेस्क्यू किया था। इस दौरान उन्हें शारीरिक हिंसा सहित खतरनाक स्थितियों का सामना करना पड़ा था। डीसीपीसीआर ने अपने एक बयान में कहा था कि बच्चे बिना मास्क के भीख मांग रहे थे। 

डीसीपीसीआर ने कहा कि इन बच्चों को शारीरिक हिंसा और यौन शोषण सहित संभावित खतरनाक स्थितियों से अवगत कराया गया था। परिस्थितियां विशेष रूप से कोरोना महामारी के इस समय के दौरान उनके जीवन के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रही थीं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें