फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तिहाड़ जेल में कोई कोरोना संक्रमित है? हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब

Sat, 02 May 2020 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला कैदी की जमानत याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। महिला ने जेल में कोरोना संक्रमण का खतरा जताते हुए अंतरिम जमानत की मांग की है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की पीठ ने महिला कैदी की अंतरिम जमानत याचिका पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की।

विज्ञापन



महिला ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए याचिका में कहा कि उसे डर है कि कहीं उसे कोरोना संक्रमण न हो जाए। इसके साथ ही महिला ने जेल में सामाजिक दूरी के मानकों का पालन नहीं होने का भी दावा किया है। इस आधार पर महिला ने अंतरिम जमानत की मांग की है।


पीठ ने जेल प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए कि कहा कि महिला की अंतरिम जमानत याचिका पर अस्पताल की ओर से तैयार उसकी नवीनतम स्वास्थ्य रिपोर्ट के साथ जवाब दायर करें। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 8 मई मुकर्रर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें