फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में पायलटों की हड़ताल: लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़

Fri, 02 Sep 2022 02:06 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

जर्मनी की पायलट यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर आज हड़ताल का एलान किया है। जिसके चलते लुफ्थांसा एयर लाइन की 800 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली में भी इस हड़ताल का असर देखने को मिला। यहां आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी मे पायलटों की हड़ताल के चलते दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। 
विज्ञापन




बता दें कि जर्मनी की पायलट यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर आज हड़ताल का एलान किया है। बताया जा रह रहा है कि पायलटों की हड़ताल के चलते लुफ्थांसा एयर लाइन की 800 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के कारण करीब 1.30 लाख यात्रियों पर असर पड़ सकता है। 

उड़ानें निरस्त होने पर दिल्ली में हंगामा
आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे 150 से ज्यादा लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट नं. 1 व टर्मिनल नंबर 3 के सामने जमा हो गई। ये लोग लुफ्थांसा की फ्रेंकफर्ट व म्युनिख की उड़ानें निरस्त होने के कारण यात्रियों का पैसा रिफंड करने या वैकल्पिक उड़ान की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल के बाहर भीड़ जमा होने से अन्य यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी। इसके बाद आईजीआई के स्टाफ व सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति संभाली और भीड़ को दूर किया। डीसीपी ने कहा कि जर्मन एयरलाइंस के यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान के प्रबंध किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें