फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : शुल्क जमा कराने के बाद भी नहीं हो रही दिल की सर्जरी, तारीख ही नहीं मिल रही

Wed, 02 Nov 2022 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में दिल की सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीज महीनों से परेशान हैं। उन्हें सर्जरी के लिए तारीख ही नहीं मिल रही है। बताया जाता है कि कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) में ऑक्सीजनेटर की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में दिल की सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीज महीनों से परेशान हैं। उन्हें सर्जरी के लिए तारीख ही नहीं मिल रही है। बताया जाता है कि कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) में ऑक्सीजनेटर की आपूर्ति प्रभावित है। इस वजह से यहां होने वाली ओपन हार्ट सर्जरी की संख्या काफी घट गई है। 

विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक पहले ही रोज लगभग 16 ओपन हार्ट सर्जरी होती थीं अभी यह संख्या घटकर सात से आठ ही रह गई हैं। एम्स में अपने 14 साल के बेटे का इलाज करा रहे सुमित परेशान हैं। बेटे के दिल की सर्जरी होनी है और डॉक्टर यह कह चुके हैं कि यह तुरंत हो जानी चाहिए। वे हर सप्ताह एम्स के चक्कर लगाते हैं, लेकिन सर्जरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से वह बेहद परेशान हैं। समझ नहीं आ रहा है कि बेटे की जिंदगी बचाने के लिए वह क्या करें।  

हड़ताल पर रहेगा नर्सिंग स्टॉफ 
दिल्ली सरकार के अस्पतालों के नर्सिंग स्टॉफ आज से दो दिन के लिए दो-दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। यदि फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है। इस संबंध में दिल्ली नर्सेज फेडरेशन का कहना है कि इसके लिए पहले ही मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें