फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : द मूवी में शूरवीर गाने के इस्तेमाल पर हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को फिल्म मिर्जापुर : द मूवी में गाने शूरवीर के इस्तेमाल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। यह गाना महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि के रूप में जाना जाता है। याचिकाकर्ता विक्रम सिंह की तरफ से पेश वकील ने अदालत में कहा कि फिल्म में गैंगस्टर और आपराधिक चरित्रों वाले सिक्वेंस में इस गाने का इस्तेमाल फिल्म प्रमाणन संबंधी वैधानिक दिशा निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है। विशेष रूप से दिशा निर्देश 2(आई) का, जोकि हिंसा जैसी असामाजिक गतिविधियों के महिमामंडन या औचित्य ठहराने पर रोक लगाता है तथा दिशानिर्देश 2(4) का, जोकि हिंसा के ऐसे दृश्यों से संबंधित है जो मनोरंजन के लिए हों या लोगों को संवेदनहीन अथवा अमानवीय बनाने वाले प्रभाव वाले हों।
विज्ञापन


वकील ने तर्क दिया कि महाराणा प्रताप को समर्पित रचना का इस तरह के संदर्भ में इस्तेमाल उक्त दिशा निर्देशों के विपरीत है और एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक व्यक्तित्व की गरिमा तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा मुद्दा उठाता है। सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म निर्माताओं की ओर से उपस्थित वकील को फिल्म देखने और इस मुद्दे पर संक्षिप्त जवाब लेकर आने का निर्देश दिया। मामला आगे की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें