फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- दिल्ली में ज्यादा जांच होने से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में 5600 से ज्यादा संक्रमित मिले थे। संक्रमण के वर्तमान हालात पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि बुधवार को आए रिकॉर्ड मामलों से कोरोना की तीसरी लहर का अनुमान लगाना सही नहीं हैं। यह कहना जल्दबाजी होगा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। अभी एक सप्ताह और इंतजार करना चाहिए। हालांकि, यह भी हो सकता है की दिल्ली इसी दौर की तरफ बढ़ रही हो।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि दैनिक मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण के खिलाफ हालात काबू में हैं। रिकवरी दर 90 फीसदी के करीब है और संक्रमण दर 10 फीसदी से कम है। मृत्युदर भी लगातार कम हो रही है। सरकार ने संक्रमण के खिलाफ रणनीति में बदलाव किया है। अब संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। भले ही उनमें कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच और पहचान पहले के मुकाबले तेज की जा रही है। मरीज के पूरे परिवार के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। सरकार आरटी-पीसीआर जांच भी बढ़ा रही है। इसलिए भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
सरकार की तैयारियां मजबूत
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने पहले ही आगाह कर दिया था कि इस समय मामले बढ़ेंगे। इसको देखते हुए सरकार की तैयारियां बिल्कुल सही तरीके से चल रही है। अभी भी अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा बेड खाली हैं। अगर आने वाले दिनों में दैनिक मामले और बढ़ते हैं तो बेड की संख्या भी उसी हिसाब से बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें