फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे स्वास्थ्य दूत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी के लिए अब जिलास्तर पर नए सिरे से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दो दिन में अलग-अलग जिलों में हुई बैठक के बाद यह तय हुआ है कि हर अस्पताल में स्वास्थ्य दूत तैनात किए जाएंगे जो लोगों को टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में मदद करेंगे। इसके अलावा सभी अस्पतालों के विभागाध्यक्ष और यूनिट प्रमुख डॉक्टरों से अपील की जा रही है कि वे आगे आकर टीका करवाएं ताकि अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में एक बेहतर संदेश जा सके। इसके अलावा दिल्ली के जिलों में कोरोना टीकाकरण अभियान को सोशल मीडिया फ्रेंडली बनाने पर काम शुरू हो चुका है। अस्पतालों में सेल्फी बूथ तैयार किए जा रहे हैं जहां टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।
विज्ञापन

शाहदरा डीएम के कार्यालय में हुई मीटिंग में दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने सलाह दी है कि टीका लगवाने वालों को कलरफुल सर्टिफिकेट मिलना चाहिए और सेंटर पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाना चाहिए, जहां लोग टीका लगवाने के बाद सर्टिफिकेट के साथ सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर डालकर दूसरों को प्रेरित करें। वहीं, नई दिल्ली जिला प्रशासन ने अपने सभी केंद्रों पर मध्यम आवाज में संगीत, प्रतीक्षालय में टीवी का बंदोबस्त करने के साथ ही तालियों के साथ उनका स्वागत करने का फैसला लिया है। नई दिल्ली जिले में करीब चार से पांच केंद्र हैं यहां सभी जगह स्वास्थ्य दूत तैनात किए जा रहे हैं।
डॉ. प्रज्ञा का कहना है कि फिलहाल टीका लगवाने वालों की सूची जिला प्रशासन की ओर से प्राप्त हो रही है। इसके चलते अस्पताल को पहले से यह नहीं पता चल पा रहा है कि किसका नाम सूची में होगा और किसका नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें