फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर गए हवलदार को पीटा

विज्ञापन
पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते लोग। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में झगड़े की कॉल पर गए हवलदार रामचंदर को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो के संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद ख्याला थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल के मुताबिक आरोपियों की पहचान विष्णु गार्डन निवासी रेखा देवी, विनिता, मोहन झा, विकास झा, पप्पू झा, मनीष झा, ख्याला निवासी आकाश झा और धनेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल की रात ख्याला में दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली थी। थाने में तैनात हवलदार रामचंदर को जांच का जिम्मा सौंपा गया। रात में मामला शांत हो गया। अगले दिन सुबह आठ बजे एक महिला थाने पहुंची और दूसरे पक्ष पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। इस पर हवलदार रामचंदर और एसआई छोटे छानबीन करने आरजेड ब्लॉक पहुंचे। शिकायतकर्ता महिला ने रेखा और मोहन झा की पहचान की। पीड़िता के साथ पुलिसकर्मियों को देखकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने फोन कर अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। महिलाओं ने हवलदार से मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों ने भी डंडे से हवलदार की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी किसी तरह से वहां से भागकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें