फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास रुपये नहीं देने पर पिता की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में पचास रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से वार कर दिया। बचाव में आई मां पर भी हमला कर आरोपी फरार हो गया। दंपती को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरोपी के पिता महेंद्र पाल (70) को मृत घोषित कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेंद्र पाल सपरिवार वजीरपुर इलाके में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को महेंद्र को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में खून पड़ा मिला। पास ही एक चाकू भी पड़ा था। आस पास के लोगों ने बताया कि महेंद्र पाल पर उनके बेटे अनिल ने चाकू से हमला किया है। बचाव में आई मां शांति देवी को भी चाकू मारकर फरार हो गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। वहां पता चला कि महेंद्र पाल की मौत हो चुकी है। महेंद्र के सीने पर चाकू के दो जख्म थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद अनिल की तलाश में आस पास के इलाके में दबिश दी। इलाके में ही एक जगह पर बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अनिल ने सुबह अपने पिता से पचास रुपये मांगे थे। पिता के इनकार करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद अनिल कुछ देर वहां बैठा रहा और अचानक सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर हमला कर दिया। पिता के शोर मचाने पर उसकी मां बचाव करने आई तो मां पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें