फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, दिल्ली एम्स के पास हादसे का शिकार हुई कार

Sat, 13 Mar 2021 10:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की कार शनिवार दोपहर दक्षिण दिल्ली में हादसे का शिकार हो गई। दरअसल गृहमंत्री के काफिले में आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसकी वजह से विज के कार चालक ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल विज बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद विज के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें कार से उतारा और दूसरी कार में बिठाकर हरियाणा भवन के लिए रवाना हो गए। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हादसे की उनको कोई जानकारी नहीं है। गृहमंत्री की ओर से कोई पीसीआर कॉल नहीं की गई। 

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अंबाला से एक शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे। गुरुग्राम से निकलने के बाद वह चेकअप कराने के लिए विज अपने काफिले के साथ दिल्ली के एम्स पहुंचे। यहां अपने टेस्ट करवाने के बाद दोपहर के समय वह हरियाणा भवन के लिए निकले। सूत्रों के मुताबिक जैसे ही उनका काफिला एम्स के बाहर निकला, अचानक उनके आगे चल रही उनकी ही काफिले की गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। 
विज्ञापन


इसकी वजह से विज की कार आगे वाली कार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में विज और उनके चालक व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बाद में दूसरी कार से विजय हरियाणा भवन के लिए रवाना हो गए। हादसे की उनकी ओर से कोई पीसीआर कॉल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें