फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: इस्कॉन द्वारका में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस्कॉन द्वारका में वर्ल्ड होलिनेम वीक फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। हजारों भक्तगणों ने हिस्सा लेकर भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का जश्न मनाया। यह उत्सव विश्व शांति, कल्याण और सौहार्द की स्थापना के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विज्ञापन

जनकपुरी बंधन बैंक, ए-3 ब्लॉक से शुरू होकर श्री हरि मंदिर, ए-1 ब्लॉक पर यात्रा का समापन हुआ । भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का कीर्तन किया। इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष गौर प्रभु ने कहा, आज के समय में स्वार्थ और पद-प्रतिष्ठा की राजनीति के बीच विश्व में शांति की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हरे कृष्ण महामंत्र ही आधुनिक युग में सभी देशों और धर्मों में शांति स्थापित करने का एक वास्तविक उपाय है। इसलिए लोग हर धर्म और पंथ से इसे अपनाकर अपने जीवन में संतोष और सुख प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें