फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हनुमान ने रावण की लंका में मचाया हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान ने रावण की लंका में मचाया हाहाकार
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। वेस्ट विनोद नगर स्थित रास विहार के डीडीए पार्क में चल रही रामलीला के आठवें दिन सोमवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। जैसे ही पवनपुत्र हनुमान ने रावण की लंका दहन करके अपना रौद्र रूप प्रदर्शित किया, वैसे ही दर्शक उल्लास में भर गए। कामधेनु रामलीला समिति के चेयरमैन डॉ. कुलदीप भंडारी ने बताया, हनुमान जी की पूंछ में आग लगाना और लंका जलाने का मंचन देखने लायक था। रामेश्वर में शिवलिंग की स्थापना तक की लीला का मंचन किया गया। हनुमान की भूमिका में हेमेंद्र नेगी और रावण का रोल निभा रहे जगमोहन सिंह बुगाणा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। अंगद के किरदार में हितेश और मेघनाद बने तुषार धस्माना ने भी अपनी अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया। रामलीला का निर्देशन सुभाष भट्ट ने और संगीत निर्देशन अंकित भंडारी ने किया। समिति की अध्यक्ष मोहनी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


रावण-हनुमान संवाद व लंका दहन ने किया रोमांचित
पूर्वी दिल्ली। शकरपुर के स्कूल ब्लॉक, मेन मदर डेयरी रोड में राम जानकी धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में रावण-सीता संवाद, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन का प्रभावशाली मंचन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सतवीर शर्मा रहे। कार्यक्रम में हनुमान जी द्वारा लंका पहुंचकर रावण से संवाद और उसके पश्चात लंका दहन की झांकी का मंचन दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक और प्रभावशाली रहा। समाजसेवी डॉ. सतवीर शर्मा ने कहा, रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो पीढ़ियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। समिति के चेयरमैन सनी सोनी, प्रधान विनोद सनपेडिया, महासचिव संजीव तिवारी, पदाधिकारी कौशल कुमार, शैलेंद्र कुमार, धरमवीर नगर, उप चेयरमैन गौरव दीक्षित, राहुल शारदा, हरमेश कुमार, लक्ष्मी चंद, देवेन, प्रेम सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें