फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी की हत्या करने के बाद खुद लगाई फांसी, चरित्र पर शक करता था पति, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Tue, 30 Mar 2021 11:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या 
  • जांच में जुटी पुलिस 
  • एक साल पहले दोनों की हुई थी शादी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में होली के दिन एक फॉर्म हाउस पर चौकीदार ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। शाम के समय फॉर्म हाउस का बाकी स्टाफ वहां पहुंचा तो उन्होंने कमरे में दोनों की लाश देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी सत्यवादी हरीशचंद अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त मिथिलेश (25) और इसकी पत्नी मोनिका (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के दिल्ली पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि मिथिलेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार का रहना वाला मिथिलेश नरेला के एक फॉर्म हाउस में काफी समय से चौकीदारी करता था। करीब एक साल पहले गांव से ही उसकी शादी मोनिका से हुई थी। पिछले करीब आठ माह से पति-पत्नी फॉर्म हाउस के ही सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। सोमवार को फॉर्म हाउस के सभी कर्मचारियों ने होली मनाई और दिन में वह बाहर निकल गए। इस बीच शाम करीब 6.00 बजे एक कर्मचारी वापस फॉर्म हाउस पर पहुंचा तो उसने देखा कि मिथिलेश के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन


उसका शव कमरे में पंखे से झूल रहा था जबकि उसकी पत्नी अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मोनिका के शव के पास से एक डंडा मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी डंडे से पीट-पीटकर मिथिलेश ने पहले पत्नी की हत्या की, बाद में वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मिथिलेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। अक्सर दोनों के बीच इसको लेकर झगड़ा होता था। पुलिस को मोनिका के पास से एक नया मोबाइल फोन मिला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मिथिलेश और मोनिका का इसी फोन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मिथिलेश ने वारदात को अंजाम दिया। चूंकि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, इसीलिए पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।

मोनिका की मौत कैसे हुई हुई पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस मोनिका और मिथिलेश के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने उनके मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें