फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज जिम ट्रेनर: 'शीतल' बन एफबी पर की 100 महिलाओं से दोस्ती, फिर भेजने लगा अश्लील मैसेज-वीडियो

Sun, 20 Jun 2021 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान दशरथपुरी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। सागरपुर थाने में एक महिला ने शिकायत दी कि शीतल ठाकुर के फेसबुक प्रोफाइल से उसके पास अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की।
विज्ञापन
आरोपी जिम ट्रेनर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर सेल ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने वाले जिम ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने फर्जी प्रोफाइल से सौ से ज्यादा लड़कियों के पास अश्लील मैसेज और वीडियो भेज चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान दशरथपुरी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। सागरपुर थाने में एक महिला ने शिकायत दी कि शीतल ठाकुर के फेसबुक प्रोफाइल से उसके पास अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की।

छानबीन के दौरान पुलिस को उस मोबाइल नंबर का पता चल गया, जिससे फेसबुक चलाया जा रहा था। यह नंबर किसी रियाजुद्दीन के नाम पर था। पुलिस ने फोन के लोकेशन को पीड़िता के घर के पास ही पाया। पुलिस ने लोकेशन के जरिए विकास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में विकास ने बताया कि वह लड़कियों के  नाम पर तीन फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई हुई है। वह शीतल ठाकुर, पूजा कुमारी व शिवानी गुप्ता के नाम से है। इसमें करीब दो हजार लोग जुड़े हैं।

उसने बताया कि वह अब तक सौ से ज्यादा महिलाओं को मैसेज और अश्लील वीडियो भेज चुका है। यह वह करीब छह महीने से कर रहा है। पुलिस ने बताया कि विकास 12वीं पास है और द्वारका के एक जिम में ट्रेनर का काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें