ग्रेनो के वायु प्रदूषण में सुधार, येलो जोन में एक्यूआई
- 187 रहा ग्रेनो का एक्यूआई, एनसीआर में फरीदाबाद के बाद सबसे अच्छी हवा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में लगातार सुधार हो रह है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन से येलो जोन में पहुंच गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 200 से नीचे 187 रहा है। अफसरों का कहना है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो फिर अभी और सुधार होने की उम्मीद है। तीन दिन पहले ग्रेनो का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में रहा था।
ग्रेटर नोएडा की वायु प्रदूषण दो नवंबर को रेड जोन में 300 से ऊपर पहुंच गया था। उस दिन एक्यूआई 340 रहा था। जो इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई था, लेकिन हवा के कारण वायु प्रदूषण में सुधार हुआ। तीन नवंबर को 300 और चार नवंबर को 262 एक्यूआई रहा था। बुधवार को इसमें और सुधार हो गया है और ग्रेनो का एक्यूआई 187 दर्ज किया गया। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा काफी अच्छी रही है। केवल फरीदाबाद ही 171 एक्यूआई के साथ आगे रहा। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि हवा चलने से एक्यूआई में सुधार हो रहा है।