आसिफ ने खुद को एएए सेल्स एंड सर्विसेज ग्रुप का मालिक बताया और जल्दी गाड़ी दिलाने का आश्वासन दिया था। विश्वास बढ़ाने के लिए आसिफ ने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया। साथ ही ऑटो विंग्स टोयोटा का एक टैक्स इनवॉइस भी दिखाया। जिसमें गाड़ी की कीमत 31.65 लाख रुपये दर्शाई गई थी। आरोपी के विश्वास में आकर पीड़ित कुल 25 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और चार लाख रुपये नकद दिए थे। लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद गाड़ी न तो डिलीवर हुई और न ही पैसे वापस किए गए।
आरोपी ने जिस ग्रुप के नाम पर पैसे लिए गए थे। वह मो. आशु के नाम पर पंजीकृत मिली थी। ऑटो विंग्स टोयोटा से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके द्वारा कोई ऐसी रसीद जारी ही नहीं की गई थी। आरोपी ने उनकी तरह ही अन्य लोगों से करोड़ों की ठगी की है। गैंग संगठित रूप से फर्जी आईडी, फर्जी रसीदें और फर्जी कंपनियां बनाकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करता है।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी शातिर अपराधी है। जिसका एक गिरोह है। यह धोखाधड़ी करके सस्ते दामों में लग्जरी गाड़ियां दिलाने के नाम पर धोखाधडी करके अवैध धन अर्जित करते हैं। आरोपी व इसके साथियों के खिलाफ गाड़ी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर ठगी करने के दो मामले पंजीकृत है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी का जा रही है।