फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट वाहन चोर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लग्जरी कार चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक ग्रेजुएट चोर व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज से ग्रेजुएट है और कुछ दिनों पूर्व ही उसकी शादी हुई है। गाड़ियों के फर्जी पेपर तैयार कर आरोपी यूपी के शाहजहांपुर में बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अजहर (27), मेरठ, यूपी निवासी जाहिद अली (40) और चोरी के वाहनों का खरीदार शाहजहांपुर निवासी विवेक दीक्षित हैं। पुलिस ने इनसे पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। चोरी करने के बाद कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शाहजहांपुर ले जाते थे। वहां उनके फर्जी कागजात तैयार कर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एसटीएफ की टीम वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी। इस बीच एसआई अशोक कुमार व अन्यों की टीम ने जांच के बाद दिल्ली से अजहर और जाहिद को चोरी की दो कारों के साथ गिरफ्तार किया। जाहिद की निशानदेही पर एक अन्य कार बरामद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह कारें शाहजहांपुर में विवेक को बेचते हैं। वहां दबिश देकर विवेक को भी गिरफ्तार कर उससे दो कारें बरामद कर ली गईं। तीनों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी के पांच मामले सुलझे हैं। सभी गाड़ियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें