फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सैनिक फार्म में स्वर्ण सियार को मिली दूसरी जिंदगी, धातु के क्लच से हो गया था घायल

Wed, 16 Mar 2022 03:45 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सैनिक फार्म में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह घायल सियार को बेहोशी की हालत में देखा और वन्यजीव एसओएस को सूचित किया। सियार की पहचान नर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
सियार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सैनिक फार्म के पास एक घायल स्वर्ण सियार (गोल्डन जैकाल) को बचा लिया गया। सियार धातु के क्लच से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने घायल सियार के दाहिने पैर को क्लच से मुक्त किया। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सैनिक फार्म में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह घायल सियार को बेहोशी की हालत में देखा और वन्यजीव एसओएस को सूचित किया। सियार की पहचान नर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि सैनिक फार्म से सटे क्षेत्र में एक छोटा सा जंगल है। स्थानीय लोग अक्सर साही, सिवेट बिल्लियां और नीलगाय देखते हैं। कई बार यहां सियार भी आ जाते हैं। स्वर्ण सियार भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते हैं और वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं।

यह सर्वहारी हैं और विभिन्न प्रकार के छोटे स्तनधारियों, पक्षियों, मछलियों, खरगोशों, यहां तक कि फलों को भी खाते हैं। यह प्रजाति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित है और इसकी अनुमानित जंगली आबादी लगभग 80 हजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें