गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारी है। यहां तक कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन हो रहे हैं। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल सोमवार को यहां पोरियम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ''हम गोवा के हर गांव में भी ऐसे स्कूल बनाएंगे। गोवा के हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा, जहां दिल्ली की तरह फ्री दवाई मिलेगी। रोजगार पैदा करने में समय लगेगा और तब तक प्रति महीना 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।''