नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में हाई स्कूल की छात्राओं के लिए आयोजित मनस्वी स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विशेष कार्यक्रम में देशभर से 100 स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। मई से लेकर दिसंबर तक यह कार्यक्रम चला। इसमें छात्राओं को अलग-अलग चरण में सोलर लैंप बनाने से लेकर करियर ओरिएंटेशन, समस्या-समाधान कौशल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति मजबूत दृष्टिकोण विकसित करने में मदद की।
आईआईटी दिल्ली के एकेडमिक आउटरीच एंड न्यू इनिशिएटिव्स ने कार्यक्रम को लेकर पहल की थी। कार्यक्रम के समापन पर डीन (प्लानिंग) प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा, प्रतिभा कभी बाधा नहीं विश्वास होती है। स्टेम के क्षेत्र में निर्माण, नवाचार और नेतृत्व की क्षमता सभी छात्राओं में है। आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।