रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में किराड़ी स्थित चौधरी बलदेव सिंह स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 10 अक्तूबर की है।
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चौधरी बलदेव सिंह स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के दौरान एक बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस हादसे में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चौधरी बलदेव सिंह स्कूल में तब हुई जब पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना 10 अक्तूबर की है। छात्रा को पहले तोमर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा की मां की शिकायत पर प्रेम नगर थाना पुलिस ने 16 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।