फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम रेखा के नेतृत्व में यमुना घाटों की सफाई का बड़ा अभियान, मंत्री और कई भाजपा नेताओं ने लिया हिस्सा

Sun, 18 Oct 2026 10:48 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
यमुना घाट पर मेगा सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा ने संयुक्त महा-अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, तमाम पदाधिकारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज चलो यमुना अभियान के अंतर्गत आईटीओ स्थित हाथी घाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायकअभय वर्मा सहित युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आज दिल्ली के 70 यमुना घाटों पर हजारों दिल्लीवासियों ने एकजुट होकर सफाई की और मां यमुना के प्रति अपनी श्रद्धा को सेवा में बदलने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह जनभागीदारी मां यमुना को उनका निर्मल स्वरूप लौटाने के हमारे संकल्प को नई शक्ति देती है। मेरा सभी दिल्लीवासियों से आग्रह है कि यमुना के घाटों और किनारों पर प्लास्टिक, पूजा सामग्री या अन्य कचरा न डालें। घाटों की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें