फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से बच्ची की गर्दन कटने से मौत, पिता के साथ बाइक पर मंदिर जा रही थी मासूम

Sun, 25 Aug 2019 04:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खजूरी खास क्षेत्र में पिता के साथ पूजा के लिए मंदिर जा रही साढ़े चार साल की इशिका शर्मा की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोनिया विहार पांचवां पुश्ता इलाके में इशिका पिता गिरीश शर्मा और मां पुष्पा देवी के साथ रहती थीं। निजी कंपनी के कर्मचारी गिरीश की शनिवार को जन्माष्टमी की छुट्टी थी।

इशिका ने पिता से मंदिर जाने की बात कही तो वे शाम साढ़े छह बजे उसे बाइक पर आगे बैठाकर यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के लिए निकले। सोनिया विहार पुश्ता रोड से वजीराबाद रोड पर पहुंचते ही अचानक बाइक के आगे चीनी मांझा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझे से इशिका की गर्दन कटती चली गई। इशिका की गर्दन से खून बहते देख गिरीश को गर्दन कटने का पता चला। उन्होंने बाइक रोकी, लेकिन तब तक इशिका की आधी गर्दन कट चुकी थी। वे बच्ची को आनन-फानन में शास्त्री पार्क स्थित जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें