फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के एसआई पर भड़काऊ मेसेज भेजने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एसआई पर भड़काऊ मेसेज भेजने का आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही एक युवती को भड़काऊ मेसेज के नाम पर डराने व धमकाने का मामला सामने आया है। उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मामला एक एसआई से जुड़ा होने की वजह से उसे टरका दिया गया। युवती की ओर से सोशल मीडिया पर आपबीती बताने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। युवती के बयान पर तिलक नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोप क्राइम ब्रांच यूनिट में सब इंस्पेक्टर के ऊपर लगा है। वहीं इस संबंध में एसआई ने पुलिस को जानकारी दी उसके व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया था। मामले की जांच की जा रही हैै। पीड़ित युवती चांदनगर स्थित रवि नगर इलाके में रहती है। वह एक निजी संस्थान में फ्रैंच पढ़ाती है और पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। 30 मई को उसने तिलक नगर थाने में शिकायत देकर बताया कि रवि नाम के एक शख्स ने उसे मिस कॉल दी। इसके बाद उसे व्हाट्सएप पर मेसेज कर धमकाने लगा। अगले दिन उसके पास फिर दो बार मिस कॉल आई। युवती ने कॉल बैक किया तो कोई जवाब नहीं दिया। युवती को लगातार धमकी भरे मेसेज आते रहे। जिसके बाद उसने नंबर को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने बताया पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद उसने भाजपा के कुछ नेताओं को ट्विटर पर टैग कर अपनी पीड़ा बताई। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने इस मामले को लेकर लॉ एंड आर्डर स्पेशल सीपी से बात की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके हस्तक्षेप के कुछ ही घंटे बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने बताया आरोपी एसआई दरियागंज स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें