फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का नया ट्रेंड: जेन-जी कम उम्र में ही करवा रहे हेयर ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों ने दी ये चेतावनी

Sat, 05 Sep 2026 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर परफेक्ट हेयरलाइन का ट्रेंड और कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या के कारण युवा अब जल्दी हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन, डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि जल्दबाजी में सर्जरी न करवाएं।
विज्ञापन
हेयर ट्रांसप्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर परफेक्ट हेयरलाइन का ट्रेंड और कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या के कारण युवा अब जल्दी हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन, डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि जल्दबाजी में सर्जरी न करवाएं। पहले बाल झड़ना ज्यादातर अधेड़ उम्र की समस्या मानी जाती थी। अब 20 से 25 साल के युवा भी हेयरलाइन पीछे हटने और बाल पतले होने की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसके दो मुख्य कारण हैं, जिसमें वास्तव में कम उम्र में बाल झड़ना और सोशल मीडिया पर लगातार अच्छी हेयरलाइन वाली तस्वीरें देखना।

विज्ञापन


दिल्ली के वरिष्ठ डर्माटोलिजिस्ट डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि हम 20 साल के आसपास के युवाओं से हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में पूछताछ में बढ़ोतरी देख रहे हैं। सोशल मीडिया ने लुक को लेकर सोच बदल दी है। पहले जो छोटी-मोटी हेयरलाइन पीछे हटना सामान्य लगता था, अब लोग उसकी तस्वीरें लेते हैं और सेलिब्रिटी से तुलना करते हैं। लेकिन ट्रांसप्लांट से पहले बाल झड़ने की असली वजह और पैटर्न समझना जरूरी है। अध्ययन के अनुसार पुरुषों में होने वाला पैटर्न बाल झड़ना (एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया) कम उम्र में भी शुरू हो सकता है। एक स्टडी में 20-25 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित पाए गए। कई मामलों में परिवार में भी यह समस्या रही।

इस उम्र में बदलता है बाल झड़ने का पैटर्न, सही जांच जरूरी
एम्स के डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. नीतू भारी ने बताया कि युवा लोग अपनी हेयरलाइन में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों को लेकर भी ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, जिसकी एक वजह सोशल मीडिया पर लगातार होने वाली तुलना है। वहीं, डॉ. रमनजीत सिंह ने कहा कि युवाओं में बाल झड़ना हमेशा गंजापन नहीं होता। कई बार अन्य कारण भी होते हैं। सर्जरी से पहले सही जांच जरूरी है। सिर्फ सोशल मीडिया की तस्वीरों के आधार पर फैसला न लें।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि आमतौर पर 25 साल से पहले हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी जाती। क्योंकि, इस उम्र में बाल झड़ने का पैटर्न अभी बदल रहा हो सकता है। पहले जांच, निगरानी और बिना सर्जरी वाले इलाज पर ध्यान देना बेहतर है। लंबे समय तक अच्छे और प्राकृतिक नतीजे के लिए सही प्लानिंग जरूरी है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बाल झड़ने या हेयरलाइन बदलने की समस्या हो तो जल्द डॉक्टर से जांच करवाएं। लेकिन सर्जरी के लिए जल्दबाजी न करें। सही जांच और लंबे समय की योजना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें