फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निहाल विहार में शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप

Sun, 16 Jan 2022 09:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

29 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ निहाल विहार इलाके में किराए के मकान में रहती है। 14 जनवरी की शाम उसने निहाल विहार थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। अपनी शिकायत में उसने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे वह छत पर गर्म पानी लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार इलाके में एक शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने एक महिला की मदद से उसे नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी छाने पर आरोपियों ने गलत काम किया। महिला कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से फरार महिला समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


29 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ निहाल विहार इलाके में किराए के मकान में रहती है। 14 जनवरी की शाम उसने निहाल विहार थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। अपनी शिकायत में उसने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे वह छत पर गर्म पानी लेने के लिए गई थी। वहां छत पर बने कमरे में रहने वाली महिला उससे बातचीत करने लगी।

महिला उसे अपने कमरे में ले गई। जहां पहले से उसके दो परिचित मौजूद थे। महिला ने उसे मिठाई और शीतल पेय पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी सहयोगी महिला के साथ फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के घर पहुंचने पर वह उसके साथ थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद महिला की शिकायत पर नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें