फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीटीयू में दाखिले के नाम पर ठगने वाले गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार, सरगना खुद को डीटीयू का कर्मी बताता था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना यशराज बाजपेयी खुद को डीटीयू का कर्मी बताकर झांसे में लेता था।


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की बेटी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह बेटी के एडमिशन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश कर रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर डीटीयू में एडमिशन कराने का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल करने पर उनका संपर्क गिरोह के सरगना यशराज बाजपेयी से हुआ। उसने खुद को डीटीयू का कर्मी बताकर एडमिशन दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने शिकायतकर्ता से 8.50 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पैसे मिलने के बाद आरोपी यशराज ने पीड़ित का कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने शाहबाद डेयरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर गैंग के सरगना यशराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने गैंग के दो आरोपियों की संलिप्तता के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर टीम ने आरोपी युवराज और देवेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सरगना यशराज अब तक 6 लोगों को ठग चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें