फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit : दिल्ली में 27 जगहों पर दमकल विभाग ने किये पुख्ता इंतजाम, सभी स्थानों के लिए एनओसी जारी

Fri, 11 Aug 2023 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

इसे लेकर हर सरकारी महकमा अपनी-अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) विभाग ने भी इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मेहमानों के रुकने और बैठकों के लिए 27 स्थलों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Twitter@ Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में 8 से 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर हर सरकारी महकमा अपनी-अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) विभाग ने भी इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मेहमानों के रुकने और बैठकों के लिए 27 स्थलों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना कि सभी स्थलों पर फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच करने के अलावा वहां के कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। हर स्थल पर विभाग अपनी एक पोस्ट तैनात करेगा। यहां कम से कम एक या उसे अधिक गाड़ियां किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी।

कई नई मशीनें भी खरीदी गई हैं। 24 घंटे 35 गाड़ियों के अलावा लगभग 400 जवान तैनात रहेंगे। विदेशी मेहमानों के दिल्ली आने को देखते हुए सभी दमकल केंद्रों को भी चमकाया जा रहा है। विदेशी मेहमानों को कोई कष्ट न हो और उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए लगभग सभी विभागों ने पूरा दम लगाया हुआ है।
विज्ञापन


प्रगति मैदान, नई दिल्ली, दक्षिण, एरोसिटी, द्वारका, पूर्वी दिल्ली के अलावा करीब 27 स्थानों पर बैठकों और मेहमानों के रुकने का इंतजाम किया गया है। कई माह से इन सभी स्थलों के फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच करने के बाद उनकी कर्मियों को दूर करवाया गया।

इन सभी को फायर की एनओसी भी जारी की गई है। सबसे बड़ा आयोजन प्रगति मैदान में होगा। यहां कई बैठकें आयोजित होंगी। प्रगति मैदान में हैलीपैड भी बनाया गया है। यहां स्टेशन ऑफिसर के अलावा छह गाड़ियां 24 घंटे तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें