फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार: संक्रमित महिला ने जीटीबी में दिया बच्ची को जन्म, कुछ घंटे बाद ही हो गई मौत

Tue, 25 May 2021 12:21 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार, सीलमपुर के रहने वाले जैनेंद्र ने तबीयत बिगड़ने के बाद अपनी पत्नी को छह दिन पहले जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी अस्पताल में एक बच्ची ने जन्म लेने के कुछ घंटों बाद ही दम तोड़ दिया। उसकी मां कोरोना संक्रमित थी। बच्ची कि मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीलमपुर के रहने वाले जैनेंद्र ने तबीयत बिगड़ने के बाद अपनी पत्नी को छह दिन पहले जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पांच दिन के बाद उन्होंने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। 

बच्ची के जन्म की सूचना से पूरा परिवार काफी खुश हुआ था, लेकिन थोड़ी ही देर यह खुशी मायूसी में बदल गई। जैनेंद्र के पत्नी की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन अस्पताल उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही अंतिम संस्कार करने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में बच्ची का अंतिम संस्कार सीमापुरी शमशान में किया गया। जीटीबी अस्पताल में तीन नवजात की कोविड की वजह से मौत हो चुकी है। हाल ही में पांच महीने की परी और नौ महीने के कृशु की भी मौत कोविड की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें