फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAF अधिकारी सोनिया सहरावत: एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा विवाद, आखिर क्यों सीजेपी और विपक्ष के निशाने पर आईं?

Thu, 23 Jul 2026 09:35 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के बीच आरएएफ अधिकारी सोनिया सहरावत की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी ने विवाद खड़ा कर दिया है। सीजेपी और महुआ मोइत्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर पोस्ट में ऐसा क्या था, जिसने पूरे मामले को राजनीतिक बहस में बदल दिया?
विज्ञापन
इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा विवाद - फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में आ गईं। दरअसल, 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान सोनिया सहरावत जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रदर्शन के दौरान वह अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आईं। इसी घटनाक्रम के एक दिन बाद उनकी कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन


अगले ही दिन सोनिया सहरावत सीजेपी के निशाने पर आ गईं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सीजेपी ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में हटा दी गई। स्टोरी में कथित तौर पर लिखा था, 'जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं।' हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

 



सीजेपी और राजनीतिक प्रतिक्रिया
कथित पोस्ट सामने आने के बाद सीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाने वाली है और सुरक्षाबलों की कार्रवाई को सही ठहराती है। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते।" इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया।



महुआ मोइत्रा का निशाना
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की पोस्ट प्रदर्शनकारियों को "कॉकरोच" कह रही है। उन्होंने सहरावत की जानकारी सार्वजनिक करने और कानून के दायरे में लाने की बात भी कही।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखीं सोनिया सहरावत
20 जुलाई को सीजेपी के 'संसद चलो' आंदोलन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के पास थी। इस दौरान आरएएफ की सोनिया सहरावत मौके पर तैनात थीं और सुरक्षा व्यवस्था देख रही थीं। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था। उस कार्रवाई के दौरान भी सोनिया सहरावत अग्रिम मोर्चे पर नजर आई थीं। 
विज्ञापन

सोनिया सहरावत कौन हैं?
सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें