फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज से 106 केंद्रों पर लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राजधानी में 25 और केंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार से दिल्ली में इन सभी केंद्रों पर कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश में कहा है कि कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने और लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिहाज से दिल्ली में अब 106 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें छह केंद्र सरकार के अधीन हैं जबकि अन्य सभी 100 केंद्र दिल्ली सरकार के अस्पतालों में होंगे। इससे पहले तक दिल्ली में 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था जिसमें दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 75 केंद्र थे। जबकि अन्य एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज इत्यादि केंद्र सरकार के अधीन अस्पताल थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ावा देने का अब वक्त आ चुका है। शुरुआत में टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से दूरी देखने को मिल रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य दूतों की वजह से इसका असर दिखाई देने लगा है। अब तक दिल्ली के 50 से अधिक ऐसे अस्पताल हैं जो 12 में से एक न एक दिन 100 का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। जबकि कुछ अस्पताल तो लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को टीका लगा चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि अब केंद्रों को बढ़ाया जाए ताकि एक दिन में 10 हजार से भी अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। इतना ही नहीं दिल्ली में अब स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ साथ सुरक्षा जवानों को भी टीका दिया जाना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें