फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: एक आवेदन फॉर्म से सभी कोर्सेज के लिए किया जा सकता है आवेदन, अलग से करना होगा पंजीकरण शुल्क का भुगतान

Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि एक ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से मेरिट आधारित (कट ऑफ) और प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान अलग-अलग करना होगा। 
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया के तहत एक ही फॉर्म से डीयू में उपलब्ध सभी यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थी इसी फॉर्म से स्पोट्र्स व ईसीए के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें फॉर्म केपंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त भी भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन


डीयू दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि एक ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से मेरिट आधारित (कट ऑफ) और प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान अलग-अलग करना होगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के लिए मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 250 रूपये का भुगतान करना होगा। 

वहीं यदि कोई आवेदक फॉर्म में प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहता है तो सामान्य, ओबीसी, व ईडब्लयूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को 750 रुपये और एससी-एसटी, पीडब्लयूडी को 300 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं यदि कोई आवेदक इसी फॉर्म में स्पोट्र्स व ईसीए के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे 100 रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें